किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

सेन्हा़ थाना क्षेत्र के नौदी ग्राम निवासी सोमा उरांव की 17 वर्षीय पुत्री खुशबू उरांव ने अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. अस्पताल ले जाने के उपरांत सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने जांचोपरांत मृत्यु होने की पुष्टि की. इस घटना से परिवार में शोक का लहर है. परिजनों ने बताया कि खुशबू कुमारी एक माह पूर्व हॉस्टल से घर आयी थी और दुबारा हॉस्टल जाने का नाम नही ले रही थी तथा वह हमेशा गुमशुम रहती थी. लड़की के पिता सोमा उरांव कृषि कार्य कर बच्चों को शिक्षा-दीक्षा दिला रहे हैं. घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. आत्महत्या की जानकारी मिलने पर सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा के निर्देश पर गश्ती दल द्वारा मृतक के घर पहुंच सभी बिंदुओं पर जांच आरंभ कर दिया है़ पोस्टमार्टम के पश्चात किशोरी के शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौप दिया गया है. ट्रक और बोलेरो में टक्कर से सवारियों को आयी हल्की चोट

सेन्हा. थाना क्षेत्र के बक्सी डीपा चौक के पास बॉक्साइट लदे ट्रक और बोलेरो के बीच आमने-सामने टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में बोलेरो सवार यात्रियों को हल्की चोट आयी है. जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन (जेएच 01एएस 9103) बदला से उत्सव में शामिल होने के लिए उगरा जा रहा था. वाहन में राजमोहन महली, ललिता देवी, आकृति कुमारी और एहसास महली सवार थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बॉक्साइट लदी ट्रक (बीआर 2एच 5369) से टक्कर हो गयी. दुर्घटना के बाद घायलों को प्राथमिक उपचार कराया गया, इसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर सेन्हा थाना में सुरक्षित रखा है. थाना प्रभारी नीरज झा ने बताया कि बक्सी डीपा के पास ट्रक और बोलेरो की टक्कर में यात्रियों को हल्की चोटें आयीं थीं. सभी को प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित घर भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >