स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

लोहरदगा़ नगरपालिका निर्वाचन 2026 स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत शांति आश्रम परिसर में मतदाताओं के साथ बैठक की गयी. इसमें मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया. साथ ही सभी को बैलेट पेपर के माध्यम से उचित विधि से मतदान करने की जानकारी दी गयी. मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक शिक्षकों की उपस्थित में रंगोली का निर्माण किया. मतदान पर चर्चा के पश्चात शपथ लेकर मतदान में भाग लेने को लेकर मतदाताओं को प्रेरित किया गया. इस कार्यक्रम में स्वीप टीम को ओर से प्रभारी पदाधिकारी कृष्ण कुमार गुप्ता, कालीचरण उरांव, मेराज अंसारी, इम्तियाज खान, जफर कमाल, मुज्जफर आलम सहित अन्य कर्मी शामिल थे. नवोदय विद्यालय में शांतिपूर्ण संपन्न हुई सीबीएसइ 12वीं की परीक्षा

सेन्हा. प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को सीबीएसई 12वीं बोर्ड की भौतिक शिक्षा विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई. यह केंद्र डीएवी पब्लिक स्कूल लोहरदगा के विद्यार्थियों के लिए बनाया गया है. प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक अवनीश चंद्र झा ने बताया कि निर्धारित 88 परीक्षार्थियों में से सभी छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए. उपायुक्त के निर्देशानुसार परीक्षा केंद्र पर दंडाधिकारी सूरज कुमार राम और एसआइ प्रदीप कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा. प्रशासन की कड़ी निगरानी में कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा आयोजित की गयी. प्राचार्य ने बताया कि बोर्ड के मानकों का पालन करते हुए परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >