ड्रोन व सीसीटीवी कैमरा से होगी शोभायात्रा की निगरानी

रामनवमी के मौके पर रविवार को दिन के उजाले में शोभायात्रा निकाली जायेगी

कुड़ू. रामनवमी के मौके पर रविवार को दिन के उजाले में शोभायात्रा निकाली जायेगी. कुड़ू शहरी क्षेत्र में निकलने वाली शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं तथा 28 महाबीर मंडल अखाड़ा के प्रतिनिधि शामिल होंगे. शहरी क्षेत्र में निकलने वाली शोभायात्रा का ड्रोन कैमरा से लेकर सीसीटीवी कैमरे से निगहबानी किया जायेगा. शोभायात्रा को लेकर प्रखंड व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए हैं. किसी भी आपात स्थिति से निबटने के लिए टीयर गैस व क्यूआरटी टीम, लाठी पार्टी से लेकर बाइक दस्ता तथा दंगा निरोधी टीम का इंतजाम किया गया है. सभी संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. साथ ही प्रखंड को चार जोन में बांटते हुए सभी जोर में जोनल अधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. रामनवमी को लेकर सभी तैयारी कर ली गयी है. खिलाड़ियों की कला के नुमाइश को लेकर मैदान सजकर तैयार हो गया है. केंद्रीय महावीर मंडल के सचिव आनंद कुमार यादव ने बताया कि रामनवमी की नवमी के मौके पर रविवार दोपहर दो बजे शोभायात्रा का शुभारंभ किया जायेगा. शोभायात्रा बस स्टैंड से प्रारंभ होकर निर्धारित मार्गों में घुमाने के बाद प्रखंड के पूर्वी क्षेत्रों के महावीर मंडल अखाड़ा पंडरा,बरवाटोली, जिलिंग, रूद, फरसाटोली, पुरना माराडीह, चेटर, गडेरी टोला, आनंदपुर, डोरोटोली, माखाटोली, महादेव डीपा तथा अन्य अखाड़ों से मिलन के बाद ब्लॉक मोड़ में शाम पांच बजे पश्चिम क्षेत्र के अखाड़ों से मिलन होगा. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि रामनवमी शोभायात्रा का निगरानी ड्रोन कैमरा तथा सीसीटीवी कैमरे से की जायेगी. सभी संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बलों की तैनाती कर दी गयी है. प्रखंड प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग से शोभायात्रा गुजरेगी. 35 सालों से हो रहा अस्त्र-शस्त्र चालान प्रतियोगिता

रामनवमी के मौके पर केंद्रित महाबीर मंडल कुड़ू पिछले 35 सालों से प्रतियोगिता का आयोजन करते हुए सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया है. इतना ही नहीं झांकी में शामिल भगवान राम माता सीता, लक्ष्मण, शत्रुघ्न, भरत से लेकर रामभक्त हनुमान, सुग्रीव व बानर सेना को पुरस्कृत किया जाता है. साल 1990 में रामनवमी के मौके पर पहली बार इंदिरा गांधी चौक में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इंदिरा गांधी चौक में पांच साल लगातार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इसके बाद प्रतियोगिता स्थल को बदलते हुए मेला टांड़ ले जाया गया. मेलाटंड में प्रतियोगिता लगातार आठ साल तक चला इसके बाद बस स्टैंड में चार साल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया लेकिन समय के साथ आए बदलाव के बाद साल 2006 से लगातार मेलाटांड में प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है. केन्द्रीय महावीर मंडल के आकाश कुमार राजा ने बताया कि इस साल रामनवमी के मौके पर रविवार शाम को आठ बजे से अस्त्र-शस्त्र चालान प्रतियोगिता का शुभारंभ समारोह के सम्मानित अतिथियों प्रभारी बीडीओ सह सीओ मधुश्री मिश्रा थाना प्रभारी मनोज कुमार तथा केन्द्रीय महावीर मंडल के पदधारियो द्धारा किया जायेगा. इसके बाद प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा. इस साल प्रतियोगिता में लाठी, फरसा, बाना, तलवार भांजने, छुट लाठी, चार लाठी, तलवार बाजी, फैंसी प्रतियोगिता तथा बाजा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा इसके अलावा बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों तथा अतिथियों को सम्मानित किया जायेगा. प्रतियोगिता की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >