सुंडी समाज की बैठक संपन्न, सम्मेलन व प्रखंड कमेटी गठन पर चर्चा

शहरी क्षेत्र के इंदिरा गांधी चौक स्थित शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को सुंडी समाज की बैठक गंगा प्रसाद की अध्यक्षता में हुई

कुड़ू लोहरदगा. शहरी क्षेत्र के इंदिरा गांधी चौक स्थित शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को सुंडी समाज की बैठक गंगा प्रसाद की अध्यक्षता में हुई.बैठक में 30 जनवरी को प्रखंड कमेटी का चुनाव व सुंडी समाज के प्रखंड स्तरीय सम्मेलन को लेकर विचार-विमर्श किया गया.मौके पर समाज के लोगों ने कहा कि प्रखंड कमेटी और युवा समिति का चुनाव सर्वसम्मति से हो इसका हर संभव प्रयास किया जायेगा, अगर एक से अधिक लोग समाज का दायित्व उठाने के लिए तैयार होंगे तो संवैधानिक प्रक्रिया अपनाते हुए चुनावी प्रक्रिया किया जाएगा व चुनावी प्रक्रिया अपनाने पर नामांकन व आवेदन शुल्क तय किया गया. समाज के लोगों ने प्रखंड अध्यक्ष व प्रखंड सचिव के पद के चुनाव के लिए चुनाव पदाधिकारी नियुक्त किये. इसमें अध्यक्ष और सचिव पद के उम्मीदवार चुनाव के पदाधिकारी अनिल प्रसाद, सतीश कुमार चौधरी, शेखर कुमार और नवीन कुमार चुन्नू के पास 27 जनवरी 5 बजे शाम तक निर्धारित शुल्क जमा करते हुए आवेदन पत्र प्राप्त किया जा सकता है. निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद किसी भी परिस्थिति में शुल्क नहीं लिया जायेगा, चुनाव मत पेटी में बैलेट पेपर से कराया जायेगा. मौके पर वीरेंद्र प्रसाद, धीरज प्रसाद,नवीन कुमार टिंकू, अमित कुमार बंटू, राजेश कुमार, संजय चौधरी,सुदामा प्रसाद,नरेश प्रसाद,ज्योति प्रसाद,अजय प्रसाद, अनिल प्रसाद, राजेश प्रसाद, शशि प्रसाद, विवेक आनंद,सतीश चौधरी, ओम प्रकाश कुमार,विशाल आनंद, शेखर कुमार, नवीन कुमार चुन्नू, अरविंद कुमार, विकास कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >