सुंदरकांड पाठ से भक्तिमय हुआ माहौल, हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद

सुंदरकांड पाठ से भक्तिमय हुआ माहौल, हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहरदगा़ शहर के प्रसिद्ध संकटमोचन हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव समारोह रविवार को पूरी श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. इस अवसर पर तड़के सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. भक्तों ने पवनपुत्र हनुमान की विधिवत पूजा-अर्चना कर नगर की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की. वैदिक मंत्रोच्चार और महाआरती : वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में विशेष पूजा, हवन और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया. विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य महाआरती की गयी, जिसमें शहर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम और जय बजरंगबली के नारों से गुंजायमान रहा. इस दौरान स्थानीय भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों ने माहौल को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया. विशाल भंडारे का आयोजन : समारोह के समापन पर भव्य भंडारे का आयोजन हुआ, जो देर शाम तक चला. आयोजन समिति के सदस्य राजेश अग्रवाल एवं डब्ल्यू राय ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव को भव्य रूप दिया गया. भंडारे में शहर के गणमान्य लोगों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से आये हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया. शांतिपूर्ण व्यवस्था के लिए आयोजन समिति के स्वयंसेवक मुस्तैद रहे. रांची विवि की महिला टीम रनर-अप, कुड़ू की पांच बेटियों ने रचा इतिहास कुड़ू. ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में रांची विश्वविद्यालय की टीम रनर-अप बनी है. इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही टीम ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. इस ऐतिहासिक सफलता में कुड़ू की यंग वॉरियर्स फुटबॉल अकादमी की पांच खिलाड़ियों एंजेल कुजूर, ममता कुजूर, अनिमा कुमारी, प्रतीक्षा लकड़ा और रोशनी वर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा. प्रतियोगिता के दौरान रोशनी वर्मा के गोल और टीम के शानदार तालमेल की बदौलत रांची विश्वविद्यालय ने ओडिशा, बिहार और पश्चिम बंगाल की टीमों को शिकस्त दी. खिलाड़ियों के कुड़ू लौटने पर अकादमी में भव्य स्वागत किया गया. कोच जॉय निखिल रुंडा ने खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र के खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >