लंबे समय से अंधेरे में था जनवल गांव, दो ट्रांसफार्मर लगने के बाद बहाल हुई बिजली

जनवल गांव में बिजली की समस्या का अंत हो गया है. लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत के प्रयासों से गांव में दो नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं. इससे लंबे समय से बाधित बिजली आपूर्ति अब बहाल हो गई है.

किस्को. लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत के प्रयास से किस्को प्रखंड के जनवल गांव में दो ट्रांसफार्मर लगाए गए. लंबे समय से ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण गांव में बिजली आपूर्ति बाधित थी. ग्रामीणों ने प्रखंड सांसद प्रतिनिधि दयानंद उरांव के माध्यम से सांसद से ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की थी.

मांग के आलोक में जिला सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद और निजी सचिव आलोक कुमार साहू ने कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग लोहरदगा और एसी गुमला से संपर्क कर जल्द कागजी प्रक्रिया पूरी कर ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की पहल की. विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराए जाने के बाद प्रखंड सांसद प्रतिनिधि दयानंद उरांव ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया और गांव में बिजली आपूर्ति बहाल करायी.

ट्रांसफार्मर मिलने पर ग्रामीणों ने जताया आभार

ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रामीणों ने सांसद सुखदेव भगत के प्रति आभार जताया. ग्रामीणों ने कहा कि सांसद जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पहल करते हैं. मौके पर आशीष राम, राकेश राम, बजरंग राम, नीतेश राम, बीरेंद्र राम, आकाश राम, सोनू राम, दिलीप राम, माडू राम, बहुरा राम, मनोज राम, अंकित राम, पंडित राम, बबलू उरांव सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.किस्को.लोहरदगा.लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत के प्रयास से किस्को प्रखंड के जनवल गांव में दो ट्रांसफार्मर लगाए गए.लंबे समय से ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण गांव में बिजली आपूर्ति बाधित थी.ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर प्रखंड सांसद प्रतिनिधि दयानंद उरांव के माध्यम से सांसद सुखदेव भगत से ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की थी.मांग के आलोक में जिला सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद और निजी सचिव आलोक कुमार साहू ने कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग लोहरदगा और एसी गुमला से संपर्क कर जल्द पेपर बनवाकर ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की पहल की.विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिए जाने के बाद प्रखंड सांसद प्रतिनिधि दयानंद उरांव ने फीता काटकर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया और गांव में बिजली आपूर्ति बहाल कराई.ट्रांसफार्मर मिलने पर ग्रामीणों ने सांसद सुखदेव भगत का आभार जताया.ग्रामीणों ने कहा कि सांसद जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हैं, यही कारण है कि वे जन-जन में लोकप्रिय हैं और सच्चे जननायक हैं.इस अवसर पर आशीष राम, राकेश राम, बजरंग राम, नीतेश राम, बीरेंद्र राम, आकाश राम, सोनू राम, दिलीप राम,माडू राम, बहुरा राम, मनोज राम, अंकित राम, पंडित राम, बबलू उरांव सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >