लोहरदगा : नेत्र रोग विशेषज्ञ बोले- नेत्रदान से मिलती है जरूरतमंद को दृष्टि, लोगों से की अपील

लोहरदगा के स्कूलों में नेत्रदान जागरूकता अभियान चलाया गया। डॉ. शशिकांत कुमार ने नेत्रदान के महत्व और प्रक्रिया के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी।

सेन्हा. लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती पठारी क्षेत्र स्थित प्लस टू प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय मुंगो और पेशरार में राष्ट्रीय अंधापन नियंत्रण पखवाड़ा के तहत नेत्रदान जागरूकता अभियान चलाया गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेन्हा के नेत्र रोग चिकित्सक डॉ शशिकांत कुमार ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को नेत्रदान के महत्व की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि नेत्रदान महादान है. इससे जरूरतमंद व्यक्ति को दृष्टि मिल सकती है. उन्होंने नेत्रदान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए लोगों से इसके प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की.

क्विज में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

अभियान के दौरान नेत्रदान विषय पर क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई. इसमें जितेंद्र उरांव ने प्रथम, दीपशिखा कुमारी ने द्वितीय और मोरसीना खातून ने तृतीय स्थान हासिल किया. मौके पर डॉ अशोक, शिक्षक वीरेंद्र रवि राम, रौशन किस्पोट्टा, रमाकांत सिंह सहित छात्र-छात्राएं और ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >