राज्य स्तरीय टीम ने किया डिजिटल पंचायत परियोजना का निरीक्षण

राज्य स्तरीय टीम ने किया डिजिटल पंचायत परियोजना का निरीक्षण

कुड़ू. झारखंड में संचालित डिजिटल पंचायत परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन का आकलन करने के लिए शनिवार को राज्य स्तरीय टीम ने कुड़ू पंचायत का निरीक्षण किया. इस जांच का नेतृत्व परियोजना प्रमुख अनुपम उपाध्याय ने किया. टीम ने डिजिटल पंचायत परियोजना के तहत संचालित विभिन्न मॉड्यूलों और गतिविधियों का विस्तृत अवलोकन किया. इसके अंतर्गत ई-ग्राम स्वराज परियोजना के तहत पंचायत गेटवे मॉड्यूल की कार्यप्रणाली और उसके उपयोग की समीक्षा की गयी. टीम ने पंचायत भवन में स्थापित ज्ञान केंद्र तथा पुस्तकालय की व्यवस्थाओं, उपलब्ध संसाधनों और नागरिकों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली. साथ ही, ग्राम पंचायत विकास योजना के निर्माण की प्रक्रिया को परखा ताकि योजनाबद्ध विकास को गति मिल सके. मौके पर जनप्रतिनिधियों व कर्मियों के बीच संवाद कार्यक्रम भी हुआ. इस मौके पर सीएससी सहायक प्रबंधक विक्रम वर्मा, राज्य परियोजना प्रबंधक विनय कुमार समेत कई अधिकारी व प्रज्ञा केंद्र संचालक उपस्थित थे. मिलेट, दलहन व तेलहन खेती को बढ़ावा देने की अपील

किस्को. पेशरार प्रखंड की तुईमू पंचायत अंतर्गत चांडी गांव में समिति सहाय अनुदान के तहत किसान गोष्ठी सह खेत बचाओ अभियान और संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें किसानों को रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग कम कर जैविक खेती अपनाने की सलाह दी गयी. बीटीएम एलिजाबेथ तिर्की ने मिट्टी जांच, बीज उपचार, मोटे अनाज (मिलेट), तेलहन-दलहन की उन्नत खेती और समेकित कृषि प्रणाली के लाभ बताये. गोष्ठी में बताया गया कि उर्वरकों के संतुलित उपयोग से कृषि लागत घटेगी और मिट्टी की सेहत में सुधार होगा. इसके साथ ही केसीसी और कृषि विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी ताकि किसानों की आय बढ़ सके. मौके पर ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य, मुखिया, जनप्रतिनिधि, कृषक मित्र और काफी संख्या में किसान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >