लोहरदगा के किस्को में 32 टीमों के बीच फुटबॉल मुकाबला, एसटी बोंगा बनी चैंपियन; ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने पर जोर

लोहरदगा के किस्को प्रखंड में 32 टीमों के बीच रोमांचक फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ, जिसमें एसटी बोंगा ने जीत दर्ज की. इस आयोजन ने ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के महत्व पर प्रकाश डाला.

लोहरदगा. किस्को प्रखंड के हिसरी पंचायत अंतर्गत बड़चोरगाईं स्कूल मैदान में वन सुरक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ. प्रतियोगिता में 32 टीमों ने हिस्सा लिया. रोमांचक मुकाबलों के बाद एसटी बोंगा की टीम विजेता बनी. चंदवा गड़गांव की टीम उपविजेता, जुमरा टोली तीसरे और वन सुरक्षा समिति बड़चोरगाईं की टीम चौथे स्थान पर रही.

ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने पर जोर

समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को उचित मंच, प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराने की जरूरत है. खिलाड़ियों को खेल के साथ रोजगार से जोड़ने के लिए भी प्रयास किया जा रहा है.

बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों को आयोजन समिति की ओर से खस्सी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. समारोह के दौरान सपना म्यूजिकल ग्रुप ने गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुति देकर लोगों का मनोरंजन किया.

मौके पर जिला परिषद सदस्य संदीप कुमार गुप्ता, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष विनेश कुमार गुप्ता, हिंडाल्को के भास्कर दास सिन्हा समेत अन्य लोग मौजूद थे. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष पंचम लोहरा, सचिव शिवप्रसाद महतो समेत ग्रामीणों का योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >