किसानों को मिली सोलर पंप की सौगात, डीजल-बिजली पर निर्भरता होगी कम

लोहरदगा में किसान समृद्धि योजना के तहत 28 किसानों को सोलर पंप सेट वितरित किए गए. इससे सिंचाई आसान होगी और खेती की लागत में कमी आएगी. पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.

किस्को (लोहरदगा): किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग की ओर से जिले में सोलर पंप सेट का वितरण किया गया. किसान समृद्धि योजना के तहत किस्को, पेशरार समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित कार्यक्रमों में 28 किसानों को सोलर पंप सेट दिए गए.

विभाग के अनुसार, योजना का उद्देश्य किसानों को सस्ती, आसान और टिकाऊ सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना है. सौर ऊर्जा से चलने वाले पंप के इस्तेमाल से किसानों की डीजल और बिजली पर निर्भरता कम होगी. इससे खेती की लागत भी घटेगी.

ये भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर दो साल तक करता रहा यौन शोषण, शादी से मुकरने पर पहुंचा जेल

समय पर सिंचाई से बढ़ेगा उत्पादन

सोलर पंप मिलने से किसानों को खेतों में समय पर सिंचाई करने में सुविधा होगी. इससे फसल उत्पादन बढ़ाने के साथ रबी और ग्रीष्मकालीन खेती को भी बढ़ावा मिलेगा. किसानों को सिंचाई के लिए बिजली की उपलब्धता पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

किसानों को दी गयी तकनीकी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान तकनीकी दल ने किसानों को सोलर पंप के संचालन और रख-रखाव की जानकारी दी. मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी लोहरदगा, उप परियोजना निदेशक (आत्मा), प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, कृषि विभाग के कर्मी और लाभुक किसान मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- गुमला में ट्रक पलटते ही लगा लंबा जाम, 4 किमी तक फंसे 200 से अधिक वाहन, लोग बेहाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >