लोहरदगा में छह कोरोना संक्रमित मिले

लोहरदगा में छह कोरोना संक्रमित मिले

लोहरदगा : लोहरदगा जिला में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. सिविल सर्जन, लोहरदगा द्वारा जानकारी दी गयी कि गुरुवार को जिले में कोरोना के छह नये संक्रमित मरीज मिले है़ं

इस प्रकार जिले में कुल कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 462 पहुंच गयी है़ जिनमें अब तक 335 लोगों को पूर्णतः स्वस्थ होने व कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है़

वहीं दो लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है और एक अन्य मौत किसी अन्य कारणों से हुई है़ उन्होंने लोगों को एहतियात बरतने काे कहा है.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >