पूर्व अध्यक्ष संतोष लकड़ा का कार्यकाल स्वर्णिम अध्याय: केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति महामंत्री कुणाल वर्मा

केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के महामंत्री कुणाल वर्मा ने पूर्व अध्यक्ष संतोष लकड़ा के कार्यकाल को स्वर्णिम बताया. उनके प्रयासों से समिति का विस्तार हुआ और सरना-सनातन एकता को बढ़ावा मिला.

लोहरदगा. केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के महामंत्री कुणाल वर्मा ने समिति के पूर्व अध्यक्ष संतोष लकड़ा के चार साल के कार्यकाल को स्वर्णिम अध्याय कहा. उन्होंने कहा कि संतोष लकड़ा ने नए मेला मैदान के लिए निरंतर प्रयास करते हुए समाज के सभी वर्गों के लोगों को एक साथ लेकर चलने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

शहरी क्षेत्र से निकलकर 7 प्रखंडों तक पहुंचा समिति का विस्तार

कुणाल वर्मा ने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति का विस्तार सिर्फ शहरी क्षेत्र तक सीमित न रहकर जिले के सभी सात प्रखंडों के ग्रामीण पूजा पंडालों तक हुआ. इस व्यापक विस्तार से सामाजिक और सांस्कृतिक जुड़ाव काफी मजबूत हुआ तथा क्षेत्र में सरना-सनातन एकता को अभूतपूर्व बढ़ावा मिला.

अनुभव और कार्यशैली से मिला सीखने का अवसर

महामंत्री ने आगे कहा कि संतोष लकड़ा के अनुभव और कार्यशैली से उन्हें स्वयं बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला है. उनका मार्गदर्शन आगे भी समाज की एकता और अखंडता को मजबूत करने में सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा.

ये भी पढ़ें: कुड़ू के टिको पोखरा टोली में आज सजेगी कर्मा पूर्व संध्या की महफिल, 40 खोड़हा दल लेंगे हिस्सा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >