प्रशासन की पहल से सुलझा रास्ता विवाद, शांतिपूर्वक हुआ शव का अंतिम संस्कार

प्रशासन की पहल से सुलझा रास्ता विवाद, शांतिपूर्वक हुआ शव का अंतिम संस्कार

सेन्हा़ थाना क्षेत्र के सेरेंगहातु पंचायत अंतर्गत कोयल नदी तट पर शव के अंतिम संस्कार को लेकर दो समुदायों के बीच उत्पन्न रास्ता विवाद गुरुवार को प्रशासन की सक्रियता से टल गया. प्रशासन की मौजूदगी में ग्रामीणों ने आपसी सहमति जतायी, इसके बाद मृतका का अंतिम संस्कार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. क्या है मामला : जानकारी के अनुसार, सीठियो ग्राम निवासी स्वर्गीय इंदुरु साहू की 80 वर्षीय पत्नी दौलत देवी का गुरुवार को निधन हो गया था. दाह संस्कार के लिए कोयल नदी जाने वाले रास्ते को लेकर सेरेंगहातु के ग्रामीणों के साथ विवाद की स्थिति बन गयी. सूचना मिलते ही सीओ पंकज कुमार भगत और थाना प्रभारी नीरज झा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने दोनों पक्षों को आपसी सौहार्द और मानवीय मूल्यों का हवाला देते हुए समझाया, जिस पर ग्रामीण सहमत हुए और शव यात्रा को रास्ता दिया गया. भविष्य के लिए बनेगी ठोस रणनीति : सीओ और थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सीठियो ग्राम वासियों को दाह संस्कार में होने वाली समस्या का स्थायी समाधान निकाला जायेगा. इसके लिए दोनों गांवों के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक कर रास्ता विवाद को हमेशा के लिए सुलझाया जायेगा. पुलिस ने स्पष्ट किया कि गांव का माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. मौके पर दोनों गांवों के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >