लोहरदगा के अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राखी प्रतियोगिता और सावन महोत्सव का आयोजन

लोहरदगा के अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रक्षाबंधन पर राखी प्रतियोगिता और सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने उत्साह से भाग लिया.

अमित कुमार राज की रिपोर्ट

कुड़ू (लोहरदगा): प्रखंड क्षेत्र में संचालित अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, टिको कुड़ू में रक्षाबंधन के अवसर पर बुधवार को राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक एवं सुंदर राखियां तैयार कीं.

प्रतियोगिता में प्रशिक्षुओं द्वारा तैयार की गयी राखियों का निरीक्षण महाविद्यालय के सचिव इंद्रजीत कुमार भारती ने किया. उन्होंने रचनात्मकता, कलात्मकता, सुंदरता और आकर्षक प्रस्तुति के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया. प्रतियोगिता में मीना कुमारी ने प्रथम, नेहा प्रीति ने द्वितीय और हरिश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया.

ये भी पढ़ें- बारिश में भरभराकर गिरा मकान, बाल-बाल बचा परिवार; प्रशासन से की मुआवजे की मांग

महिला प्राध्यापिकाओं के लिए हुआ सावन महोत्सव

महाविद्यालय की महिला प्राध्यापिकाओं के लिए सावन महोत्सव का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम में महिला प्राध्यापिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. सावन की हरियाली, भारतीय संस्कृति और पारंपरिक पर्व की भावना को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं. इस दौरान सावन के पारंपरिक रंग और उल्लास देखने को मिला. विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर सुलेखा को ‘सावन की रानी’ का खिताब दिया गया.

संस्कृति और रचनात्मकता से जोड़ते हैं ऐसे आयोजन

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिमा त्रिपाठी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों और शिक्षकों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों से जोड़ने के साथ उनकी रचनात्मकता, सहभागिता और आपसी सौहार्द को भी बढ़ावा देते हैं. उन्होंने कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

कार्यक्रम में डॉ. रेणुका, डॉ. कुंदन गिद्ध, ममता, डॉ. सुनीता, प्यारी, तब्बसुम, आरती, काजल, प्राची, संगीता, बबीता, प्रीति, तारामणि, दुर्गावती, पूजा, मालती, सरिता, नमिता, सुलेखा सहित अन्य उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- सिमरिया में 219 दावा-आपत्तियों पर हुई सुनवाई, अनुपस्थित मतदाताओं के लिए अगली तिथि तय


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >