रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीरी झंडों से पटा शहर

जिले में रामनवमी का त्योहार छह अप्रैल को मनाया जायेगा

लोहरदगा. जिले में रामनवमी का त्योहार छह अप्रैल को मनाया जायेगा. रामनवमी के त्योहार को देखते हुए चारों ओर उत्साह का माहौल है. रामनवमी के त्योहार को लेकर विभिन्न अखाड़ों में शस्त्र चालान का आयोजन किया जा रहा है. विभिन्न अखाड़ों के पदाधिकारी एवं सदस्य डंका के साथ शस्त्र का परिचालन कर रहे हैं. महावीरी धुन एवं जय श्री राम के नारों से माहौल भक्ति में हो गया है. जिसमें युवाओं सहित महिलाओं व बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. त्योहार को देखते हुए जिले में अमन चैन एवं शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न करने के लिए जिला स्तरीय शांति समिति के अलावा विभिन्न थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठक की गयी है. मेला को निर्धारित समय व निर्धारित मार्ग से निकलने की अपील जिला प्रशासन से की जा रही है. जिला प्रशासन द्वारा अखाड़ा के अध्यक्ष सचिव एवं सदस्यों की सूची मांगी गयी है. इधर हिंदू धर्मावलंबियों में त्योहार को लेकर विशेष व्यवस्था शहर से लेकर गांव तक की जा रही है. कहीं सप्तमी मेला लग रहा है, तो कहीं शोभा यात्रा की तैयारी में हिंदू धर्मावलंबी जुटे हुए हैं. शहर से लेकर गांव तक महावीरी झंडा से जिले को पाट दिया गया है. शहरी क्षेत्र के विभिन्न गली मोहल्ले में महावीरी झंडा से शहर को पाट दिया गया है .जिन इलाकों में महावीरी झंडा नहीं लगा है, वहां युवाओं की टोली दिन-रात लगी हुई है. शहरी क्षेत्र में रामनवमी के मौके पर झांकी प्रतियोगिता का आयोजन भी होता है. जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को केंद्रीय महावीर मंडल द्वारा पुरस्कृत किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >