कुड़ू के शिवालयों में तैयारी पूरी, भक्ति और श्रद्धा के साथ गूंजेगा जयघोष

कुड़ू के शिवालयों में तैयारी पूरी, भक्ति और श्रद्धा के साथ गूंजेगा जयघोष

कुड़ू़ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कुड़ू प्रखंड के विभिन्न शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है. मंदिरों की रंगाई-पुताई के बाद विद्युत सज्जा और फूलों से सजाने का कार्य अंतिम चरण में है. महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और प्रखंड के सभी मंदिरों में विशेष अनुष्ठान की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. विभिन्न मंदिरों में होंगे विशेष अनुष्ठान : प्रखंड के ऐतिहासिक और प्राचीन महादेव मंडा में विशेष पूजन और महाप्रसाद वितरण के साथ भव्य मेले का आयोजन किया गया है. वहीं, टिको शिव मंदिर में सुबह पुरोहितों द्वारा विधिवत पूजन के बाद मंदिर के कपाट आम भक्तों के लिए खोल दिये जायेंगे. प्रसिद्ध तान पहाड़ी स्थित शिव मंदिर में पूजन व हवन के पश्चात अखंड हरि कीर्तन होगा. इसके अलावा चूल्हापानी स्थित लोहड़ी शिव धाम, सुकुरहुटू सतबाहिनी मंदिर, थाना परिसर शिव मंदिर, टाटी और इंदिरा गांधी चौक स्थित शिवालयों में भी विशेष पूजा-अर्चना होगी. भजन-कीर्तन से भक्तिमय होगा माहौल : महादेव मंडा में आरती और महाप्रसाद वितरण के बाद हरि कीर्तन होगा. इसी प्रकार प्रखंड के अन्य शिवालयों में भी भजन-कीर्तन और शिव चर्चा के माध्यम से वातावरण भक्तिमय बना रहेगा. मंदिरों की साज-सज्जा लगभग पूर्ण हो चुकी है और शनिवार को अहले सुबह से ही जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतार लगनी शुरू हो जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >