विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस मेंस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा, गिरफ्तारी की मांग

लोहरदगा पुलिस मेंस एसोसिएशन ने थाना प्रभारी को धमकाने के मामले में विधायक जयराम महतो की गिरफ्तारी की मांग की है. जानिए क्या है पूरा मामला.

कुड़ू (लोहरदगा): पुलिस मेंस एसोसिएशन की लोहरदगा शाखा ने डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो पर बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित तौर पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए कड़ी निंदा की है. एसोसिएशन ने बरवाअड्डा थाना में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर विधायक और उनके समर्थकों की गिरफ्तारी की मांग की है.

थाना प्रभारी को धमकी देने का आरोप

पुलिस मेंस एसोसिएशन लोहरदगा शाखा के अध्यक्ष जयदीप भगत और सचिव मुरारी कुमार ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि विधायक जयराम कुमार महतो ने वाट्सएप कॉल के दौरान बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित तौर पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया और उन्हें धमकी दी.

एसोसिएशन का आरोप है कि इसके बाद विधायक अपने समर्थकों के साथ थाना प्रभारी के कार्यालय कक्ष में पहुंचे और वहां भी उन्हें धमकी दी. एसोसिएशन ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से थाना प्रभारी रवि कुमार समेत पुलिसकर्मियों और वर्दीधारियों के खिलाफ कथित अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल को भी गलत बताया.

ये भी पढ़ें- पत्नी की मौत की खबर सुनते ही पति ने भी तोड़ा दम, आधे घंटे के अंतराल में दोनों ने छोड़ी दुनिया

पुलिसकर्मियों में नाराजगी का दावा

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से पुलिसकर्मियों और वर्दीधारियों में नाराजगी है. उनके अनुसार, थाना प्रभारी के आवेदन के आधार पर विधायक जयराम कुमार महतो समेत उनके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

पुलिस मेंस एसोसिएशन की लोहरदगा शाखा ने मांग की है कि बरवाअड्डा थाना में दर्ज प्राथमिकी में नामजद विधायक जयराम कुमार महतो समेत उनके समर्थकों की कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए गिरफ्तारी की जाए. एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा. बयान जारी करने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष जयदीप भगत, सचिव मुरारी कुमार, कोषाध्यक्ष संजय तुरिया समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- Jharkhand Rain Alert: 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, रांची समेत 5 में ऑरेंज अलर्ट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >