कुड़ू़ जय श्रीराम समिति के प्रखंड अध्यक्ष और बजरंग दल के नेता दीपक पासवान के पिता सुकर पासवान का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया. उनके निधन की सूचना मिलते ही टाटी स्थित उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया. विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की. इस दौरान शोक व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सुकर पासवान का जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. वे समाज सेवा के कार्यों में सदैव तत्पर रहते थे, जिनकी भरपाई करना असंभव है. श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में बादल सिंह, राजू कुमार रजक, लाल विकास नाथ शाहदेव, संजय चौधरी, कैलाश प्रसाद, धीरज प्रसाद, नवीन कुमार टिंकू, शशि कुमार, रवि पासवान, आकाश कुमार राजा, रामअवतार प्रसाद गुप्ता, महावीर प्रसाद, अजय कुमार अज्जू, विक्की कुमार, गौरव मुखर्जी, रौनक कुमार, विश्वजीत भारती, पंकज भारती, परमेश्वर महतो और संदीप कुमार समेत कई गण्यमान्य लोग शामिल हैं. होली को लेकर शांति समिति की बैठक एक मार्च को
कुड़ू़ रंगों के त्योहार होली को अमन-चैन और आपसी भाईचारे के साथ मनाने के उद्देश्य से कुड़ू थाना परिसर में आगामी एक मार्च को प्रखंड स्तरीय शांति समिति की बैठक होगी. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि यह बैठक दोपहर तीन बजे से शुरू होगी. इसमें प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मियों को आमंत्रित किया गया है. बैठक में प्रशासनिक व पुलिस विभाग के वरीय अधिकारी भी शामिल होंगे. थाना प्रभारी ने सभी आमंत्रित लोगों से समय पर उपस्थित होकर अपने बहुमूल्य सुझाव देने का आग्रह किया है, ताकि आगामी होली का त्योहार कुड़ू थाना क्षेत्र में पूरी सौहार्द और शांति के साथ संपन्न हो सके.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.