ईद व सरहुल की तैयारी में जुटे लोग, बाजार में रौनक बढ़ी

ईद व सरहुल की तैयारी में जुटे लोग, बाजार में रौनक बढ़ी

भंडरा. प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों के बाजारों में ईद और सरहुल पर्व को लेकर उत्सव का माहौल है. जुम्मे की नमाज के बाद मुस्लिम धर्मावलंबी ईद की तैयारियों में पूरी शिद्दत से जुट गये हैं. बाजार में कपड़ा, जूता, सेवई, टोपी और इत्र की मांग काफी बढ़ गयी है. विशेषकर कपड़ों और दर्जी की दुकानों में सुबह से देर रात तक ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है. नये कलेक्शंस की खरीदारी को लेकर महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह है. दूसरी ओर, प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर भी बाजार पूरी तरह से सज गये हैं. आदिवासी समाज के लोग अपने सबसे बड़े त्योहार की तैयारी में जुटे हैं. दुकानों में सरहुल झंडा, वस्त्रों, नगाड़ा और मांदर जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों की भी खरीदारी कर रहे हैं. ओपा में सांसद की पहल पर बदला गया जला ट्रांसफार्मर, बिजली बहाल

कुड़ू. प्रखंड के ओपा गांव में पिछले दिनों 25 केवी का ट्रांसफार्मर जल जाने से अंधेरा छाया हुआ था. ग्रामीणों की समस्या पर संज्ञान लेते हुए सांसद प्रतिनिधि लाल विकास नाथ शाहदेव ने इसकी सूचना सांसद सुखदेव भगत को दी. सांसद के निर्देश पर विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता ने तत्काल नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया. शनिवार को सांसद प्रतिनिधि ने फीता काटकर नये ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना प्राथमिकता है. बिजली बहाल होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है. कार्यक्रम में सुजीत शाहदेव, रूनु साहू, शिशिर साहू, मयंक वर्मा, सरस्वती देवी समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >