दोपहर बाद मौसम बदलने से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली

दोपहर बाद मौसम बदलने से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली

लोहरदगा़ जिले में कई दिनों से लगातार 39 डिग्री सेल्सियस का तापमान झेल रहे लोगों को बुधवार के दोपहर तीन बजे के बाद गर्मी से राहत मिली. अचानक दोपहर तीन बजे के बाद मौसम का मिजाज बदला. ठंडी हवाएं चलीने लगी और आसमान में बादल छा गये जिससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली़ घरों में दुबके लोग चौक-चौराहों और सड़कों पर दिखायी देने लगे. लोग अपनी जरूरी काम के लिए शाम होने का इंतजार किये बगैर सड़कों पर निकले और अपने जरूरी काम निपटाते देखे गये. जबकि दोपहर लगभग दो बजे तक लोग उमस भरी गर्मी से परेशान नजर आ रहे थे. भंडरा में फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण बकरीद मनाने की अपील भंडरा. बकरीद त्योहार को लेकर स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर है. क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से सीओ दुर्गा कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने भंडरा सहित विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च किया. इसके जरिये संदेश दिया गया कि प्रशासन विधि-व्यवस्था संधारण के लिए पूरी तरह तैयार है और किसी भी सूरत में शांति भंग नहीं होने दी जायेगी. गौरतलब है कि त्योहार के मद्देनजर एक सप्ताह पूर्व थाना परिसर में शांति समिति की बैठक भी हुई है. इस फ्लैग मार्च में बीडीओ प्रतिमा कुमारी, थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, रवि रंजन, संजय कुमार, रामदेव मोची, द्वारका दास, रामदेव राम और संतोष कुमार राय सहित पुलिस के कई जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >