कुड़ू. डिवाइन पब्लिक स्कूल उडुमुड़ू में शनिवार को विद्यालय का वार्षिक उत्सव मनाया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं अतिथियों ने अपने भाषण में विद्यालय की उपलब्धियों के संबंध में जानकारी दी, साथ ही बच्चों के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना की. विद्यालय के निदेशक आनंदीप सिंह के द्वारा विद्यालय के छात्रों के लिए नए सत्र के लिए कुछ घोषणाएं की गयी. टीचर्स ग्रुप एवं विद्यार्थियों के कार्यों की सराहना करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय से संबंधित सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया. मंच संचालन शिवानी एवं शबनम खातून ने किया. मौके पर डिवाइन पब्लिक स्कूल चंदलासो के निदेशक ज्ञान गंगा सिंह, सुलेखा सिंह, साइन पब्लिक स्कूल नगजुआ के मजीद आलम राष्ट्रीय ताइक्वांडो कोच अरविंद यादव प्रिंसिपल किरण सिंह, उर्वशी कुमारी, शिवानी कुमारी, खुशी कुमारी, अंजली कुमारी, शबनम खातून, अमन कुमार , मिनाज आलम , नाजिया प्रवीण, दीपक गोप सहित अन्य शामिल थे.
डिवाइन पब्लिक स्कूल उड़ूमुडू में वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन
डिवाइन पब्लिक स्कूल उडुमुड़ू में शनिवार को विद्यालय का वार्षिक उत्सव मनाया गया.
