शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए पौष्टिक आहार जरूरी

विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर मंगलवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुड़ू में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया.

कुड़ू. विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर मंगलवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुड़ू में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया.स्वास्थ्य जांच शिविर में कुड़ू सीएचसी की एएनएम रीना सुनीता बारला एएनएम अनिता कुमारी डेंटल असिस्टेंट सीमा कुमारी मुख्य रूप से शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना सभा में दीप प्रज्वलन के साथ किया गया. अतिथियों का परिचय व स्वागत पिंकी देवी ने कराया. मौके पर एएनएम रीना सुनीता बारला ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस इस बात की पुष्टि करता है, जिसे डब्ल्यूएचओ ने सात अप्रैल, 1948 को अपने के बाद से पुष्टि की. स्वास्थ्य सभी लोगों के लिए एक अधिकार है, न कि एक विलासिता. कम से कम 140 देश अपने संविधान में स्वास्थ्य के अधिकारों को मान्यता देते हैं. बावजूद इसके दुनिया भर में यह अधिकार अपूर्ण हैं. स्वास्थ्य के संबंध में महत्वपूर्ण बातों को बताया व जीवन में स्वास्थ्य को बनाये रखने के लिए योग व संतुलित आहार को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की बात कहा. कुमारी, निकिता कुमारी भैया जितेंद्र यादव, आचार्य पिंकी देवी तथा अन्य की जांच की गयी. प्रधानाचार्य रूपेश कुमार सिंह ने कहा कि योग व अच्छे खानपान का महत्व तथा साफ – सफाई का वातावरण एएनएम के द्वारा बीपी जांच, हीमोग्लोबिन जांच तथा अन्य जांच की गयी, जिसमें बहन रोली कुमारी, सुषमा सामान्य जीवन में अपनाने की जरूरत है. स्वास्थ्य जांच शिविर में मानसी कुमारी, पिंकी देवी, धनोज महतो, सत्येंद्र यादव, प्रतिमा कुमारी, संजू कुमारी, श्यामली भारती तथाअन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >