Lohardaga: लेवी दो या काम करो बंद, NHAI कर्मी को मिली राहुल सिंह गैंग की धमकी

Lohardaga: लोहरदगा में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से जुड़े एक कर्मी को कथित तौर पर राहुल सिंह गैंग के नाम पर लेवी की मांग करते हुए धमकी दी गई है. मामले के सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और जांच को लेकर पुलिस सक्रिय हो गई है. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

कुड़ू से अमित कुमार राज की रिपोर्ट
Lohardaga (कुड़ू): लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 39 कुड़ू से उदयपुर बाईपास सड़क पर हो रहे कार्य में गैंगस्टर्स राहुल सिंह ने लेवी की मांग को लेकर कर्मी को फोन पर धमकी दी है. धमकी के बाद शनिवार को कार्य स्थल पर वीरानी छाई रही. बताया जाता है कि कुड़ू के ढुलुवाखुंटा से लातेहार के उदयपुर तक नेशनल हाईवे 39 में बाईपास रोड का कार्य चल रहा है.

पुलिस ने दर्ज की शिकायत

शनिवार को एनएचएआई कर्मी को गैंगस्टर राहुल सिंह के नाम पर फोन आया. फोन करने वाले ने खुद को गैंगस्टर बताते हुए कहा कि लेवी दो या फिर काम बंद करो, मैनेज नहीं करने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो. मामले की जानकारी कुड़ू पुलिस को दी गई. सूचना के बाद एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, इंस्पेक्टर चंद्रशेखर आजाद, थाना प्रभारी अजीत कुमार मौके पर पहुंचे. उन्होंने कर्मियों से पूरे मामले की जानकारी ली.

थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि मामले की लिखित जानकारी हुई है कर्मियों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी. लिखित आवेदन के बाद कुड़ू थाना में मामला दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें…

राज्य स्तरीय टीम ने किया डिजिटल पंचायत परियोजना का निरीक्षण

डीसी की पहल पर दंपती को मिली पेंशन योजना की सौगात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >