स्वच्छता में नवाड़ी पाड़ा स्कूल बना झारखंड का सिरमौर, राज्य स्तर पर पाया प्रथम स्थान

स्वच्छता में नवाड़ी पाड़ा स्कूल बना झारखंड का सिरमौर, राज्य स्तर पर पाया प्रथम स्थान

लोहरदगा़ शिक्षा और स्वच्छता के क्षेत्र में लोहरदगा जिले ने राज्य स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. प्रारंभिक विद्यालय (शहरी क्षेत्र) की श्रेणी में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर पीएम श्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय नवाड़ी पाड़ा ने पूरे झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए विद्यालय को मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. रांची में आयोजित भव्य समारोह में मिला सम्मान : राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन रांची के एक निजी होटल में किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद तथा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री उमाशंकर सिंह उपस्थित थे. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण राम को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया. इन मानकों पर मिला शत-प्रतिशत स्कोर : विद्यालय ने स्वच्छता और पर्यावरण के विभिन्न मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. इनमें इको क्लब फॉर मिशन लाइफ, शुद्ध पेयजल, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, सुलभ और दिव्यांग अनुकूल शौचालय, रनिंग वाटर और किचन गार्डन प्रमुख हैं. साथ ही, प्लास्टिक मुक्त परिसर, ””””एक पेड़ मां के नाम”””” अभियान के तहत पौधरोपण, कचरा प्रबंधन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और पौष्टिक मध्याह्न भोजन जैसी व्यवस्थाओं ने विद्यालय को प्रदेश में अव्वल बनाया है. संस्कार और नेतृत्व का संगम : प्रधानाध्यापक अरुण राम ने कहा कि बच्चों को कोमल उम्र में दिये गये संस्कार ही इस सफलता का आधार हैं. नोडल शिक्षक राहुल कुमार ने बताया कि विद्यालय में बच्चों को विभिन्न समूहों में बांटकर जिम्मेदारियां दी गयीं हैं. बच्चे स्वयं इन गतिविधियों का नेतृत्व करते हैं, जिससे उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास होता है. इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय प्रबंधन समिति, माता समिति, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल है. जिले के शिक्षा अधिकारियों ने भी विद्यालय परिवार को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >