घर से निकले और अचानक हो गए लापता... 45 घंटे बाद हजारीबाग में सुरक्षित मिले लोहरदगा के व्यवसायी

लोहरदगा के मिशन चौक निवासी व्यवसायी विजय जायसवाल, जो 21 अगस्त की सुबह लापता हो गए थे, उन्हें पुलिस ने 45 घंटे बाद हजारीबाग से सुरक्षित बरामद कर लिया है. परिवार ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की है.

लोहरदगा : शहर के मिशन चौक निवासी व्यवसायी विजय जायसवाल के लापता होने से करीब दो दिनों से परेशान जायसवाल परिवार को आखिरकार राहत मिली है. 21 अगस्त की सुबह घर से निकलने के बाद लापता हुए विजय जायसवाल को पुलिस ने करीब 45 घंटे के भीतर हजारीबाग से सुरक्षित बरामद कर लिया. इसके बाद परिजन उन्हें हजारीबाग से वापस लोहरदगा ले आये.

पुलिस की तत्परता से सुरक्षित मिले विजय

विजय जायसवाल के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने लोहरदगा पुलिस के प्रति आभार जताया. परिजनों ने कहा कि पुलिस की तत्परता के कारण ही विजय जायसवाल सकुशल वापस लौट सके. पुलिस उनकी तलाश में लगातार जुटी हुई थी.

21 अगस्त की सुबह घर से निकले थे

परिजनों के अनुसार विजय जायसवाल 21 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे बिना किसी को बताये घर से निकल गये थे. उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उन्हें बातें याद रखने में परेशानी होती है. ऐसे में उनके अचानक लापता होने के बाद परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही थी.

स्वजन लोहरदगा से लेकर रांची तक उनकी तलाश में जुटे थे और पुलिस से भी लगातार संपर्क बनाए हुए थे. पुलिस भी व्यवसायी की तलाश में संभावित स्थानों पर छानबीन कर रही थी. आखिरकार उन्हें हजारीबाग से सुरक्षित बरामद कर लिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शुभम राय

शुभम राय झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ झारखंड की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय समस्याओं पर खबरें लिखने में रुचि रखते हैं. तथ्यों की पड़ताल और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को सरल और प्रभावी तरीके से सामने रखना उनकी पत्रकारिता की प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >