सेन्हा. अरु पतरा टोली ग्राम में इमली पेड़ से गिरने पर नाबालिग घायल हो गया. परिजन अस्पताल ले गये. वहां चिकित्सकों द्वारा जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया गया. मृतक बच्चे की पहचान अरु पतरा टोली निवासी बुत्ता कुजूर का 15 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुजूर के रूप में किया गया है. वबताया जाता है कि घटना के पूर्व अभिषेक कुजूर इमली पेड़ पर चढ़कर इमली झाड़ रहा था.उसी दौरान पैर फिसलने से पेड़ पर बच्चा का बैलेंस बिगड़ गया.और बच्चा माथे के सहारे जमीन पर आ गिरा जिससे माथे में गम्भीर चोंट लगने के कारण अभिषेक कुजूर मौत हो गयी. वही घटना के पश्चात ग्रामीण व परिजनों के सहयोग से घायल अवस्था मे बच्चा को इलाज के लिए सेन्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया.जहां चिकित्सक डॉ राजीव कुमार द्वारा जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया गया.
इमली पेड़ से गिर नाबालिग की हुई मौत

Lohardaga News Today
Copied link
सेन्हा. अरु पतरा टोली ग्राम में इमली पेड़ से गिरने पर नाबालिग घायल हो गया. परिजन अस्पताल ले गये. वहां चिकित्सकों द्वारा जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया गया.