लोहरदगा़ शहरी क्षेत्र के बरवाटोली स्थित मनोकामना दुर्गा मंदिर की चौथी वर्षगांठ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनायी गयी. इस मौके पर आयोजित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता रानी का आशीर्वाद लिया. कलशयात्रा और महाआरती से गूंजा क्षेत्र : उत्सव की शुरुआत भव्य कलशयात्रा से हुई, जिसमें श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर नगर भ्रमण किया. इसके बाद पूरे विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती की गयी़ इसमें सैकड़ों भक्त शामिल हुए. इस मौके पर माता रानी का बेहद आकर्षक श्रृंगार किया गया था. अनुष्ठान के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जहां भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. देर शाम आयोजित भगवती जागरण में भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक देवी गीतों से पूरी रात श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया. मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि यह मंदिर पिछले चार वर्षों से स्थानीय लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है. इस दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की गयी. प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य लोग रहे मौजूद : समारोह को सफल बनाने में मंदिर समिति और स्थानीय लोगों का सराहनीय योगदान रहा. इस मौके पर एसपी सादिक अनवर रिजवी, सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर, ओमप्रकाश सिंह, डॉ गणेश प्रसाद, रमेश कुमार साहू, लवकुश अग्रवाल, निखिल, अनीस अग्रवाल, राज अग्रवाल, छोटू, संदीप, नागेंद्र प्रजापति, गोपी कुंवर, अनिल गुप्ता, उज्जवल, ओमप्रकाश, गुंजन, पंडित उत्तम शास्त्री, डॉ टी साहू, पुरुषोत्तम तिवारी, सुनील अग्रवाल सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे.
मनोकामना दुर्गा मंदिर में कलशयात्रा, भंडारा और जागरण में उमड़े श्रद्धालु

मनोकामना दुर्गा मंदिर में कलशयात्रा, भंडारा और जागरण में उमड़े श्रद्धालु
Copied link
मनोकामना दुर्गा मंदिर में कलशयात्रा, भंडारा और जागरण में उमड़े श्रद्धालु