गांधी मेमोरियल विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस

कुड़ू के गांधी मेमोरियल उच्च विद्यालय में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई. शिक्षकों और छात्रों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया.

अमित कुमार राज की रिपोर्ट

कुड़ू (लोहरदगा): प्रखंड के गांधी मेमोरियल प्लस टू उच्च विद्यालय, माराडीह कुड़ू में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार यादव ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की. इसके बाद विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी और बाल संसद के मंत्रीगण ने भी मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की.

मेजर ध्यानचंद को बताया हॉकी का जादूगर

इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार यादव ने कहा कि मेजर ध्यानचंद हॉकी के करिश्माई खिलाड़ी थे. उनकी खेल प्रतिभा और गेंद पर शानदार नियंत्रण के कारण उन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता था. उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन और उनकी उपलब्धियां आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं.

विद्यालय के वरीय शिक्षक विजय कुमार साहू ने मेजर ध्यानचंद के जीवन और खेल उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. उन्होंने वर्ष 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक खेलों में उनके योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि तीनों ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में मेजर ध्यानचंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

ये भी पढ़ें- जेएसएलपीएस की महिला दीदियों के धरना स्थल पर पहुंचीं विधायक ममता देवी, आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त

बर्लिन ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन की चर्चा

विजय कुमार साहू ने बर्लिन ओलंपिक 1936 का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि भारत ने फाइनल मुकाबले में जर्मनी को हराकर स्वर्ण पदक जीता था. मेजर ध्यानचंद के शानदार खेल से प्रभावित होकर उनकी हॉकी स्टिक की भी जांच करायी गयी थी. उस समय यह देखने की कोशिश की गयी थी कि कहीं उनकी हॉकी स्टिक में कोई चुंबक तो नहीं लगा है.

विद्यालय की शिक्षिका वर्षा नाग और बाल संसद के सदस्यों ने भी मेजर ध्यानचंद की जीवनी और उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. वक्ताओं ने विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया.

कार्यक्रम में शिक्षक तथागत साकेत, पूजा, संध्या लकड़ा, किशोरी रानी कुजूर, रश्मि केरकेट्टा, रजनी खेस, वर्षा नाग, निशा कुमारी नाग, अनुपम मिंज, श्वेता एक्का, निशा कुमारी, सनी कुजूर, मंजू कुमारी कुजूर, प्रशांत मुंडा, विपिन किशोर लकड़ा, कुमारी संगीता बाला, ओम नारायण, आकाश कुमार सहित अन्य शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- टूटे मकानों की मरम्मत के लिए सरकार ने खोला खजाना, धनबाद-बोकारो को 30-30 लाख रुपए जारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >