लोहरदगा: पानी के लिए 'रणक्षेत्र' बना होटवार गांव, दो पक्षों में जमकर हुआ खूनी संघर्ष, आधा दर्जन घायल

Lohardaga Water Dispute: लोहरदगा के कुडू में पानी के लिए कोहराम मच गया है. होटवार गांव में जलमीनार से पानी लेने के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए. जमकर हुई मारपीट में महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग लहूलुहान हो गए हैं. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर 13 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है.

Lohardaga Water Dispute, लोहरदगा (गोपीकृष्ण कुंवर की रिपोर्ट): लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़की चांपी पंचायत के होटवार गांव में रविवार को पानी लेने के विवाद ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया. गांव में स्थित एक सरकारी चापानल और उससे जुड़ी जलमीनार से पानी भरने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई, जिसमें महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए.

दोनों पक्षों ने लगाया मारपीट का आरोप

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, होटवार गांव में ‘हर घर नल-जल योजना’ के तहत जलमीनार लगाई गई है. विवाद तब शुरू हुआ जब एक पक्ष की महिला पूनम देवी जलमीनार से पानी लेने पहुंची थीं. उसने कुडू थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि जब वह पानी भर रही थीं, तभी दूसरे पक्ष के सुरेंद्र साहू और अन्य सात लोगों ने उन पर हमला कर दिया. उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उनके और उनके परिवार के सदस्यों के साथ बेरहमी से मारपीट की.

Also Read: चतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख के अफीम और डोडा सहित मादक पदार्थ जब्त

दूसरे पक्ष ने भी थाना में दिया आवेदन

दूसरे पक्ष के सुरेंद्र साहू ने अपनी सफाई देते हुए इन आरोपों को निराधार बताया है. उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि वे जब पानी लेने गए थे, तभी पूनम देवी और उनके समर्थकों ने उन पर हमला कर दिया. इस मारपीट में दोनों पक्षों के लोग लहूलुहान हुए हैं, जिन्हें आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दी गई.

पुलिस की छापेमारी, आरोपी फरार

मामले की गंभीरता को देखते हुए कुडू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने एक पक्ष के सात लोगों और दूसरे पक्ष के छह लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. घटना के बाद से ही सभी नामजद आरोपी गांव छोड़कर फरार हैं. थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में कानून को हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. फिलहाल पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं. गांव में दोबारा ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है.

Also Read: रांची का तपोवन मंदिर बनेगा ‘वर्ल्ड क्लास’: CM हेमंत सोरेन बोले- सरकार करेगी सहयोग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >