लोहरदगा में दो परिवारों के बुझे चिराग, NH पर तेज रफ्तार ने छीनी दो की जान, एक लड़ रहा जिंदगी की जंग

Lohardaga Road Accident: लोहरदगा में शनिवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला. नेशनल हाईवे 143A पर एक तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं. टाटी पानी टंकी के पास हुए इस दर्दनाक हादसे में अनूप और पिंकी उरांव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंकित उरांव जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है. ग्रामीणों ने बोलेरो को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है. देखिए इस दर्दनाक हादसे की पूरी रिपोर्ट.

Lohardaga Road Accident, लोहरदगा, (अमित राज): लोहरदगा जिले के नेशनल हाईवे 143A पर, शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. दरअसल, कुड़ू-लोहरदगा मुख्य मार्ग पर टाटी पानी टंकी के पास बोलेरो और बाइक की सीधी टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है.

आमने-सामने की हुई टक्कर, बाइक के उड़े परखच्चे

मिली जानकारी के अनुसार, कुड़ू थाना क्षेत्र के दोबा गांव निवासी अनुप उरांव और अंकित उरांव, कैरो थाना क्षेत्र की पिंकी उरांव को बाइक (होंडा साइन) से लोहरदगा की ओर ले जा रहे थे. इस दौरान, लोहरदगा से कुड़ू की ओर आ रही बोलेरो से टाटी पानी टंकी के पास उनकी सीधी भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

Also Read: आसनसोल यार्ड में NDRF के साथ रेलवे की मॉक ड्रिल: ट्रेन हादसे का सीन बनाकर परखी गयी राहत और बचाव की तैयारी

मौके पर दो की मौत, एक की हालत नाजुक

इस भीषण हादसे में अनुप उरांव और पिंकी उरांव की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, अंकित उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजीत कुमार के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची. घायल युवक को तुरंत कुड़ू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया.

ग्रामीणों ने बोलेरो को पकड़ पुलिस को सौंपा

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए बोलेरो को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Also Read: धनबाद के बलियापुर में बवाल के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, एक दर्जन से अधिक लोग हिरासत में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >