हिंदी दिवस पर जोगना नवोदय विद्यालय में प्रतियोगिताओं की धूम, 29 सितंबर को मिलेगा पुरस्कार

जोगना नवोदय विद्यालय में हिंदी दिवस 2026 के उपलक्ष्य में हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया है, जिसमें साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं शामिल हैं.

सेन्हा. पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, जोगना में शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने हिंदी दिवस 2026 मनाया. हिंदी भाषा विभाग के तत्वावधान में आयोजित हिंदी पखवाड़े के दौरान विभिन्न साहित्यिक, भाषायी और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं करायी जा रही हैं.

पखवाड़े का शुभारंभ प्राचार्य अवनीश चंद्र झा ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर हिंदी की महत्ता, राजभाषा के रूप में इसकी भूमिका और भारतीय संस्कृति में हिंदी के योगदान पर चर्चा की गयी. विद्यार्थियों के लिए सुलेख, हिंदी व्याकरण, वर्ग पहेली, पहेली, निबंध लेखन, गीत-संगीत, नृत्य और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं.

राजभाषा संरक्षक सह प्राचार्य अवनीश चंद्र झा ने विद्यार्थियों को हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया. हिंदी पखवाड़े के समापन पर 29 सितंबर को विजेता विद्यार्थियों के बीच पुरस्कार और प्रमाणपत्र वितरित किये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >