लोहरदगा की पीएलवी निशा कुमारी राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित, किस्को का बढ़ाया मान.

लोहरदगा जिले के किस्को की पारा लीगल वॉलंटियर निशा कुमारी को रांची में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है. उन्होंने कानूनी जागरूकता के क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय योगदान से जिले का नाम रोशन किया है.

किस्को(लोहरदगा). किस्को प्रखंड के हिसरी पंचायत की पारा लीगल वॉलंटियर निशा कुमारी ने प्रखंड ही नहीं, पूरे लोहरदगा जिले का नाम रोशन किया है. रांची में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम ‘धरित्री - भूमि: वर्तमान वास्तविकताएं और भविष्य की प्राथमिकताएं’ में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें मंच पर पौधा देकर सम्मानित किया गया.

कौशल विकास कार्यशाला के लिए हुआ था चयन

दरअसल, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा के पत्रांक 2120 दिनांक 16-09-2026 के द्वारा हिसरी पंचायत की पीएलवी निशा कुमारी एवं कुडू थाना क्षेत्र के जितनारायण साही को ग्राम नियोजन केंद्र लैंडेसा के सहयोग से रांची के होटल चाणक्य बीएनआर में 18 सितंबर को आयोजित एक दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला के लिए चयनित किया गया था.

ये भी पढ़ें: Lohardaga News : पुल तोड़कर छोड़ दिया, कीचड़ भरे रास्ते से आने-जाने को मजबूर ग्रामीण

कानूनी जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय

इसी कार्यशाला के दौरान धरित्री कार्यक्रम में निशा कुमारी को उनके सराहनीय योगदान के लिए विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया. गौरतलब है कि निशा कुमारी पिछले कई वर्षों से हिसरी पंचायत सहित किस्को प्रखंड में कानूनी जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय हैं.

ये भी पढ़ें: Lohardaga News: अनियंत्रित बॉक्साइट लोडेड ट्रक नाली में घुसा, हादसे में बाल-बाल बचे लोग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >