काफी गौरवशाली इतिहास है लोहरदगा नगरपालिका का, एक जुलाई 1888 को हुआ था स्थापित

काफी गौरवशाली इतिहास है लोहरदगा नगरपालिका का, एक जुलाई 1888 को हुआ था स्थापित

लोहरदगा़ लोहरदगा नगरपालिका का इतिहास काफी गौरवपूर्ण रहा है. सन 1888 में एक जुलाई को यह नगर पालिका स्थापित हुआ था. इस नगर पालिका में एक से बढ़कर एक महान विभूतियों ने लोगों को अपनी सेवा दी. नगर पालिका के प्रथम अध्यक्ष एफ हांन थे. उसके बाद से लगातार शहर के प्रबुद्ध वर्ग के लोग नगर पालिका के अध्यक्ष चुने जाते रहे और उनका कार्यकाल काफी स्वर्णिम रहा. कुछ का उतार-चढ़ाव भरा भी रहा. आज लोहरदगा वासियों को अपने नगरपालिका पर गर्व है. एकीकृत बिहार का यह सबसे पुराना नगर पालिका हुआ करता है. यहां पदस्थापित अध्यक्षों की सूची को देखकर लोग काफी खुश होते हैं. बराबर इसकी चर्चा भी होती है. लोहरदगा नगर पालिका : अध्यक्ष का नाम व कार्यकाल 1. मिस्टर एफ. हान — 1.7.1888 से 26.8.1894 2. बैधनाथ घटक — 1.7.1894 से 27.8.1894 3. योगेंद्र नाथ — 13.1.1895 से 26.3.1895 4. बैधनाथ घटक — 25.5.1895 से 3.10.1896 5. दुर्गा दत्त — 23.11.1896 से 27.8.1898 6. मिस्टर एफ. हान — 24.9.1898 से 3.11.1900 7. मि जी. बेकमेन — 13.6.1900 से 31.1.1906 8. रेव. डब्ल्यू. स्टेनवर — 22.4.1906 से 9.12.1907 9. मि. जी. बेकमेन — 27.5.1908 से 25.7.1914 10. वीरेंन सिंह — 21.11.1914 से 8.11.1923 11. अखौरी सुग्रीव सहाय — 1.5.1921 से 30.6.1921 12. मंगला चरण सिन्हा — 8.1.1925 से 16.2.1925 13. राय साहब वीरेंन सिंह चौहान — 17.2.1927 से 13.1.1930 14. मि. जी. कटेलर — 24.11.1930 से 28.1.1931 15. बलदेव साहू — 29.1.1931 से 31.3.1938 16. पन्ना लाल मोदी — 1.4.1938 से 8.10.1941 17. मंगला चरण सिन्हा — 10.10.1941 से 27.3.1945 18. जगन्नाथ प्रसाद — 28.3.1945 से 3.6.1945 19. द्वारका प्रसाद — 4.6.1945 से 14.8.1946 20. जगन्नाथ प्रसाद — 20.8.1946 से 23.2.1951 21. रामबिलास प्रसाद — 24.2.1953 से 1959 22. राय साहब बलदेव साहू — 12.1.1959 से 3.7.1961 23. सै. जहीरुद्दीन अहमद — 4.7.1961 से 27.2.1965 24. अभिन्यू प्रसाद — 18.2.1965 से 12.2.1974 25. शिव प्रसाद साहू — 12.5.1974 से 15.7.1979 26. शिव प्रसाद साहू — 24.2.1980 से 7.6.1985 27. राधारमण प्रसाद — 18.6.1985 से 3.11.1991 28. शिशिर टोप्पो — 16.5.2008 से 3.5.2013 29. पावन एक्का — 7.5.2013 से 22.4.2018 30.अनुपमा भगत -28.4. 2018 से 27.4.2023

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >