पारंपरिक वेशभूषा में सजे विद्यार्थी, मंजूरमती स्कूल में करम गीतों से गूंजा परिसर

लोहरदगा के मंजूरमती स्कूल में करम पर्व का उत्साह. विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में करम गीत और लोकनृत्य प्रस्तुत किए, सुख-समृद्धि की कामना की.

लोहरदगा. मंजूरमती हाई स्कूल, महादेव आश्रम में करम पर्व उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत करम डाल स्थापित कर पूजा-अर्चना से हुई. शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने सुख-समृद्धि व अच्छी फसल की कामना की.

इस अवसर पर विद्यार्थियों को करम पर्व की लोककथा तथा इसके धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी गयी. विद्यालय के सचिव मदन मोहन पांडेय ने कहा कि करम पर्व लोक संस्कृति, प्रकृति संरक्षण, भाईचारे और सामुदायिक एकता का प्रतीक है.

कार्यक्रम में प्राचार्या मनोज्ञा पांडेय, बाल विद्यावेशम की प्राचार्या रीता पांडेय समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे. विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में करम गीत और लोकनृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >