नशे में धुत बाइक सवार ने मोपेड में मारी टक्कर, दो घायल

लोहरदगा के कैरो में नशे में धुत बाइक सवार ने मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में दोनों वाहन सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पुलिस जांच में जुटी है.

कैरो (लोहरदगा): थाना क्षेत्र के कैरो-जिंगी मुख्य मार्ग पर एडादोन खेल मैदान नहर पुल के समीप रविवार को तेज रफ्तार बाइक ने मोपेड को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों वाहन सवार घायल हो गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोपेड सड़क किनारे घास में जा गिरी, जबकि उस पर लदा गेहूं सड़क पर बिखर गया.

आमने-सामने हुई दोनों वाहनों की टक्कर

जानकारी के अनुसार, नरोली निवासी विकास उरांव बाइक (जेएच08के-9077) से कैरो की ओर आ रहा था. आरोप है कि वह नशे की हालत में तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था. इसी दौरान टाटी निवासी कदवा उरांव मोपेड पर गेहूं की बोरी लादकर कैरो साप्ताहिक बाजार जा रहे थे. इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई.

ये भी पढ़ें- लोहरदगाः सोबरन टोली में विधायक मद से नवनिर्मित आदिवासी अखड़ा का उद्घाटन

पुलिस ने दोनों वाहन किए जब्त

हादसे में बाइक सवार विकास उरांव भी घायल हो गया, जबकि मोपेड सवार कदवा उरांव के पैर में गंभीर चोट लगी है. टक्कर के बाद मोपेड सड़क किनारे घास में जा गिरी और उस पर लदा गेहूं सड़क पर फैल गया. घटना की सूचना मिलने पर कैरो पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >