लोहरदगाः अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी में बच्चों की उपस्थिति और मध्याह्न भोजन पर चर्चा

लोहरदगा के राजकीय मध्य विद्यालय कैरो में अभिभावक-शिक्षक बैठक हुई, जिसमें बच्चों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन और बैंक खाता खुलवाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई.

कैरो (लोहरदगा): राजकीय मध्य विद्यालय कैरो में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष की अध्यक्षता में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया. बैठक में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई और छात्र-छात्राओं का बैंक खाता खुलवाने समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई.अध्यक्ष ने कहा कि विद्यालय में बच्चों की नियमित उपस्थिति शिक्षा की पहली शर्त है. उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को प्रतिदिन समय पर विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करने की अपील की.

ये भी पढ़ें- गढ़वाः गायत्री शक्तिपीठ से निकलेगी खाटू श्याम की शोभायात्रा, तैयारियों पर हुआ मंथन

गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन पर जोर

बैठक में निर्णय लिया गया कि निर्धारित मेन्यू के अनुसार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाएगा. भोजन तैयार करने और परोसने के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने पर भी जोर दिया गया. विद्यालय परिसर, शौचालय और रसोईघर की नियमित साफ-सफाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

बच्चों का बैंक खाता जल्द खुलवाने का निर्णय

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिन छात्र-छात्राओं का अब तक बैंक खाता नहीं खुला है, उनका जल्द से जल्द खाता खुलवाया जाए. इससे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे बच्चों तक पहुंच सकेगा. मौके पर सीआरपी सुदामा चौधरी, विद्यालय के शिक्षक जहांगीर अंसारी, शिक्षिका नीति लकड़ा, ममता उरांव, प्रबंधन समिति के सदस्य सुधीर तिग्गा, प्रभा देवी, अनिता देवी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >