बैंक ऑफ इंडिया में लटक रहा ताला, हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप

बैंक ऑफ इंडिया में लटक रहा ताला, हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप

भंडरा. राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में गुरुवार को बैंक ऑफ इंडिया, भंडरा शाखा के कर्मचारियों ने एकदिवसीय हड़ताल की. इस दौरान बैंक के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर कर्मी धरने पर बैठ गये, जिससे बैंकिंग कामकाज पूरी तरह बाधित रहा. हड़ताल के कारण दूर-दराज से आये ग्राहकों को बिना काम कराये ही वापस लौटना पड़ा. नारों से गूंजा परिसर हड़ताल के दौरान बैंक कर्मियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कर्मियों ने बैंकों में विदेशी पैसा आयेगा, हमारी नौकरी जायेगी और अपनी नौकरी बचानी है तो हड़ताल को सफल बनाना है जैसे नारे बुलंद किये. प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने कहा कि ऑल इंडिया जनरल स्ट्राइक के आह्वान पर बैंकों के निजीकरण और विदेशी निवेश के विरोध में यह कदम उठाया गया है. बैंक बंद रहने से नकद जमा, निकासी और चेक क्लियरेंस जैसे महत्वपूर्ण कार्य ठप रहे. इस मौके पर बैंक कर्मी प्रीति कुमारी, सुरेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र भगत, संजय उरांव, संवत कुमार मिंज सहित अन्य उपस्थित थे. पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, बाइक जब्त

कुड़ू़ थाना क्षेत्र में बेलगाम रफ्तार व हो रही सड़क दुर्घटना को देखते हुए कुड़ू पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान आधा दर्जन बाइक को जब्त किया गया़ जबकि कुछ को हिदायत देकर छोड़ दिया गया. बताया जाता है कि थाना प्रभारी अजीत कुमार के निर्देश पर शहरी क्षेत्र में दो स्थानों व कुड़ू-रांची मुख्य पथ पर वाहन जांच अभियान चलाया गया़ इस दौरान बाइक चालकों का हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, बाइक के पेपर सहित बाइक पर सवार दोनों को हेलमेट लगाने का निर्देश दिया. जिस बाइक पर तीन सवार मिलें उस बाइक को जब्त किया गया. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि लगातार थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >