लोहरदगा में आज से साहित्य व फिल्म महोत्सव का आगाज, जुटेगी दिग्गजों की टोली

लोहरदगा में आज से साहित्य व फिल्म महोत्सव का आगाज, जुटेगी दिग्गजों की टोली

लोहरदगा. जिला प्रशासन के सौजन्य से आगामी छह और सात मार्च से दो दिवसीय साहित्य एवं फिल्म महोत्सव का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है. समाहरणालय मैदान में आयोजित इस महोत्सव में साहित्य, सिनेमा और कला जगत की नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी. कार्यक्रम में विशेष रूप से रांची-लोहरदगा नैरो गेज रेल पर आधारित फिल्म ””””गाड़ी लोहरदगा मेल”””” का प्रदर्शन किया जायेगा, जो आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी. साहित्य महोत्सव में ””””डार्क हॉर्स”””” फेम नीलोत्पल मृणाल, उपन्यासकार रणेन्द्र, कवि अनुज लुगुन, फिल्मकार मेघनाथ, बीजू टोप्पो और स्टैंडअप कॉमेडियन आशीष कुमार जैसे दिग्गज अपने अनुभव साझा करेंगे. इसके अलावा महादेव टोप्पो, पार्वती तिर्की और निरंजन कुजूर भी वैचारिक विमर्श का हिस्सा बनेंगे. महोत्सव में विभिन्न विभागों के स्टॉल, स्कूली बच्चों द्वारा जनजातीय नृत्य, नाटक और क्विज आयोजित होंगी. आगंतुक यहां पारंपरिक जनजातीय व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे. प्रशासन ने सुरक्षा, स्वास्थ्य और बैठने की पुख्ता व्यवस्था की है. राशि लेकर आवास निर्माण नहीं करने वाले लाभुकों पर होगी करवाई

कैरो़ प्रखंड सभागार में गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास, अबुवा आवास एवं मनरेगा योजना से संचालित योजना की समीक्षा बैठक में बीडीओ ने सबंधित कर्मियों से वित्तिय वर्ष 2023-24 और 2024-25 में निर्गत प्रधानमंत्री आवास एवं अबुवा आवास निर्माण की पंचायतवार समीक्षा की़ इसमें सभी सबंधित कर्मियों को वैसे लाभुक जो योजना की राशि लेकर कार्य प्रारंभ नही किये हैं उन्हें चिह्नित करते हुए तीन नोटिस देने के साथ राशि वसूली के लिए कार्रवाई करने की बात कही. बैठक में कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >