लोहरदगा में कर्मा पूर्व संध्या कार्यक्रम की तैयारी तेज, आयोजन समिति का हुआ विस्तार

कुड़ू प्रखंड के नावाटोली मंगल बाजारटांड़ में कर्मा पूर्व संध्या पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में आयोजन समिति का विस्तार किया गया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं.

अमित कुमार राज की रिपोर्ट

कुड़ू (लोहरदगा): कुड़ू प्रखंड के नावाटोली मंगल बाजारटांड़ में कर्मा पूर्व संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर बैठक हुई. अर्जुन उरांव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी 20 सितंबर, रविवार को मंगल बाजारटांड़ मैदान में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई.

बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति का विस्तार किया गया. इसमें शंकर उरांव को अध्यक्ष, शंकर उरांव को उपाध्यक्ष, राहुल उरांव को सचिव, बिरसा उरांव को सह सचिव, सुशील उरांव को कोषाध्यक्ष और विनय कुजुर को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया. अर्जुन उरांव, रुपनरायण उरांव, सुनील उरांव, शिबू भगत, शनिदेव भगत, राजकिशोर उरांव, जलेश्वर उरांव, लब्बू उरांव, फलगू उरांव, धर्मेंद्र उरांव, बिफई उरांव, महेंद्र उरांव, बबलू मुंडा, रमेश उरांव, जुरा उरांव, बिनोद उरांव, धनराज उरांव, संदीप उरांव, श्रीराम उरांव और दिलीप उरांव को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया.

ये भी पढ़ें- मुक्ति धाम तक पहुंचना भी मुश्किल, जर्जर सड़क से परेशान लोग

सक्रिय सदस्यों की भी जिम्मेवारी तय

कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग के लिए किशुन उरांव, विजय उरांव, रवि उरांव, संजय उरांव, सुरेश उरांव, जयराम उरांव, सुजीत उरांव, बिलास उरांव, अनिल उरांव, नागेंद्र उरांव, राजू उरांव, किरण खलखो, अजय उरांव, दशरथ उरांव, आशीष उरांव, प्रकाश उरांव, मिथिलेश उरांव और रामप्रवेश उरांव समेत अन्य लोगों को सक्रिय सदस्य बनाया गया.

खोड़हा दलों को किया जाएगा सम्मानित

बैठक में निर्णय लिया गया कि कर्मा पूर्व संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने वाले खोड़हा दलों को सम्मानित किया जाएगा. समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ तैयारी करने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >