प्रकृति और भाई-बहन के प्रेम का पर्व है करमा, लोहरदगा के स्कूल में उत्साह से हुआ आयोजन

लोहरदगा के स्कूल में करमा पर्व प्रकृति, फसल और भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक के रूप में मनाया गया. विद्यार्थियों ने पारंपरिक नृत्य-गीत प्रस्तुत कर उत्साह बढ़ाया.

लोहरदगा. श्री हरि वनवासी विकास समिति द्वारा संचालित रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर, पावरगंज में करमा पर्व उत्साह के साथ मनाया गया. प्रधानाध्यापिका सुधा देवी ने विद्यार्थियों को करमा पर्व के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि करमा प्रकृति के प्रति आस्था, अच्छी फसल और भाई-बहन के प्रेम का पर्व है. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में करमा गीत और नृत्य प्रस्तुत किये. आचार्य सुधांशु कुमार ने विद्यार्थियों को पर्व के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराया. कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >