.बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए मंत्रियों को दिया गया निमंत्रण

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू ने बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर झारखंड सरकार के कई मंत्रियों से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित किया

लोहरदगा. कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू ने बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर झारखंड सरकार के कई मंत्रियों से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित किया. यह टूर्नामेंट 9 फरवरी से 13 फरवरी तक आयोजित होगा. उदघाटन दिवस पर लोहरदगा वासियों के लिए विशेष कार्यक्रम रखे गये हैं, जिनमें रसियन बैंड की प्रस्तुति, लेज़र लाइट शो, आतिशबाजी और स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होंगे. 10 फरवरी से क्रिकेट मैचों की शुरुआत होगी, जिसमें भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की उपस्थिति दर्शकों के उत्साह को बढ़ाएगी. टूर्नामेंट का भव्य समापन 13 फरवरी को होगा, जिसमें भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग शामिल होंगे. समापन दिवस पर दर्शकों को 5-5 ओवर का प्रदर्शनी मैच देखने का अवसर मिलेगा. धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि यह आयोजन लोहरदगा जिले के लोगों के लिए एक यादगार अनुभव बनेगा. मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि वे इस प्रतिष्ठित आयोजन का हिस्सा अवश्य बनेंगे. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने इसे सौभाग्य बताया और धीरज साहू को धीरू बाबू कहकर स्नेह जताया. ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >