इंटर और मैट्रिक की परीक्षा प्रखंड के दो केंद्रों में प्रारंभ

भंडरा प्रखंड क्षेत्र में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शुरू हो गयी है.

भंडरा. भंडरा प्रखंड क्षेत्र में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शुरू हो गयी है. प्रखंड में लाल बहादुर शास्त्री प्लस टू विद्यालय भडरा एवं उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय बीटपी में पहले दिन कदाचार मुक्त संपन्न हुआ. पहले दिन वोकेशनल विषय की परीक्षा हुई, जिसमें लाल बहादुर शास्त्री प्लस टू विद्यालय भंडरा में 128 छात्रों ने भाग लिया. भंडरा प्रखंड के लाल बहादुर शास्त्री प्लस टू और बिटपी प्लस टू विद्यालय में सदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर तमाम इंतजाम किए गए थे. पहले शिफ्ट में मैट्रिक की वोकेशनल विषय की परीक्षा हुई, जिसमें लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय में 128 छात्रों में से सभी छात्र उपस्थित हुए. वहीं, इंटर में 210 छात्र शामिल हुए. बिटपी विद्यालय में मैट्रिक में 33 और इंटर में 142 छात्रों ने परीक्षा दी. जिला पंचायती राज पदाधिकारी अंजना दास ने दोनों सेंटर का निरीक्षण किया और परीक्षा की व्यवस्था का जायजा लिया. जोबांग थाना के थाना प्रभारी विष्णु रजक बने किस्को. जोबांग थाना में मंगलवार क़ो नये थाना प्रभारी के रूप में विष्णु रजक ने विधिवत रूप से प्रभार संभाला. इस मौके पर निवर्तमान थाना प्रभारी सुमन मिंज़ ने उन्हें शॉल भेंट कर औपचारिक रूप से चार्ज सौंपा. प्रभार ग्रहण के दौरान थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. इस दौरान थाना प्रभारी बिष्णु रजक ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी. आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जायेगा,और अपराध पर पूरी सख्ती से कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जायेगी और पुलिस तथा जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जायेगा. वहीं पुलिस कर्मियों को भी अनुशासन और ईमानदारी से कार्य करने के निर्देश दिये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >