लोहरदगा में लव-कुश जयंती पर निकली झांकी, समाज की एकजुटता और बच्चों की शिक्षा पर दिया जोर

लोहरदगा में लव-कुश जयंती पर समाज ने एकजुटता का प्रदर्शन किया. समारोह में बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया. शिक्षा और खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया.

लोहरदगा. नगर भवन लोहरदगा में रविवार को लव-कुश समाज की ओर से लव-कुश जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के जिलाध्यक्ष जितेंद्र महतो ने की. समारोह की शुरुआत बरही चौक से हुई, जहां अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया गया. इसके बाद लव-कुश की झांकी के साथ नगर भ्रमण किया गया. झांकी के बाद सभी लोग नगर भवन पहुंचे, जहां अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

जिलाध्यक्ष जितेंद्र महतो ने अतिथियों को बैच पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उनका परिचय कराया. उन्होंने समाज के लोगों से आपसी वैमनस्य समाप्त कर एकजुटता का परिचय देने की अपील की. उन्होंने कहा कि समाज को बेहतर दिशा देने के लिए सकारात्मक सोच जरूरी है. अशिक्षा और नशापान से दूर रहते हुए बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए.

बच्चों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति

समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की. इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी. उनकी प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया.

मुख्य अतिथि पांकी क्षेत्र के विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने कहा कि यदि बच्चों की रुचि राजनीतिक क्षेत्र में है, तो परिवार के लोगों को उन पर नौकरी करने का दबाव नहीं बनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि राजनीति के माध्यम से अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़कर समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है. उन्होंने कुशवाहा समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए एकजुटता पर जोर दिया.

समारोह में समाज के संरक्षक किनेश्वर महतो, पुष्कर महतो और प्रवीण कुमार महतो ने भी विचार रखे. वक्ताओं ने समाज के विकास, शिक्षा, सामाजिक एकता और युवाओं की सकारात्मक भागीदारी पर जोर दिया.

मेधावी और खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चे सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा और खेलकूद के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अतिथियों ने सम्मानित किया. अंत में वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ समारोह का समापन हुआ.

मौके पर उपाध्यक्ष दीपक महतो, परमानंद महतो, कौशिक राज मेहता, अभिषेक बड़ाइक, ललित महतो, महेंद्र महतो, संजय महतो, नंदकिशोर महतो, वीरेंद्र महतो, नरेश महतो, अशोक महतो, लालमनी महतो, पुष्कर महतो, नंदलाल महतो, धनेश महतो, रामकुमार महतो, उत्कर्ष मेहता, विकास कुमार महतो, विमल कांत सिंह, दिलीप सिंह, हर्षनाथ महतो, रामलाल महतो, अजय कुमार महतो, चंद्रशेखर मेहता, मूंगेश बड़ाइक, संदीप महतो और सीताराम महतो सहित समाज के अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >