सेन्हा़ प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुदेश्वर साहू की अध्यक्षता में आगामी सत्र 2026-2027 के लिए बजट बैठक आयोजित की गयी. बैठक में प्रांतीय प्रतिनिधि बिपिन कुमार दास विशेष रूप से उपस्थित थे. प्रधानाचार्य विमलेश कुमार तिवारी ने आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए आय-व्यय का विस्तृत बजट प्रस्तुत किया, जिसमें विद्यालय विकास, भवन रखरखाव और छात्र सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया गया. बैठक में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. नये सत्र के लिए प्रत्येक कक्षा की फीस में 100 रुपये की वृद्धि की गयी है. साथ ही, दिसंबर 2025 से कर्मचारियों के लिए इपीएफ और इएसआइसी योजना लागू करने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया. वार्षिक परीक्षा परिणाम 28 मार्च को : समिति ने निर्णय लिया कि वार्षिक परीक्षा परिणाम 28 मार्च को प्रकाशित किया जायेगा, जबकि नये सत्र का शुभारंभ दो अप्रैल से होगा. गणित विषय के लिए नये आचार्य की नियुक्ति और विलंब शुल्क के रूप में प्रतिमाह 20 रुपये लागू करने पर भी मुहर लगी. सदस्यों ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया. मौके पर सह सचिव विजय सोनी, प्रतिमा देवी, अजय साहू, नवल साहू सहित विद्यालय के सभी आचार्य-आचार्या उपस्थित थे.
फीस में 100 रुपये की वृद्धि, कर्मचारियों को मिलेगा इपीएफ-इएसआइसी का लाभ
फीस में 100 रुपये की वृद्धि, कर्मचारियों को मिलेगा इपीएफ-इएसआइसी का लाभ
