लैम्प्स में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ायें : उपायुक्त

जिला सहकारिता विकास समिति की बैठक उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित हुई

उपायुक्त ने की जिला सहकारिता विकास समिति व डीएलएमसी की बैठक लोहरदगा जिला सहकारिता विकास समिति की बैठक उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित हुई. बैठक में लैम्प्स/पैक्स के कंप्यूटराइजेशन की प्रगति की समीक्षा की गयी और शेष लैम्प्स का कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. कंप्यूटराइज्ड लैम्प्स/पैक्स में धान अधिप्राप्ति, बीज वितरण, खाद का लाइसेंस और अन्य व्यापारिक गतिविधियों की जानकारी ली गयी. सभी पंचायतों में दुग्ध व मत्स्य समितियां गठित कर सक्रिय करने का निर्देश दिया गया. बैठक में 100 एमटी और 500 एमटी क्षमता वाले गोदामों के निर्माण की स्थिति पर चर्चा हुई. लोहरदगा सब्जी उत्पादक सहकारिता समिति के लिए 2500 एमटी क्षमता का गोदाम निर्माण प्रस्ताव सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया. लैम्प्स को कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में कार्य करने और राष्ट्रीय स्तर पर गठित तीन मल्टी स्टेट कॉपरेटिव सोसायटी की जानकारी भी दी गई. पशु औषधि विक्रय केंद्र खोलने तथा मिनी मृदा परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित करने हेतु समितियों से प्रस्ताव लेने का निर्देश दिया गया. बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी 2025 के लिए प्राप्त आवेदनों को जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में स्वीकृत किया गया. बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी विजय प्रताप तिर्की, जिला कृषि पदाधिकारी कालेन खलखो, जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रीसेती भार्गवी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सूरज सिन्हा, एलडीएम नितिन किशोर समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >