नेता नहीं, बेटा बनकर सेवा करुंगा : पावन एक्का

नगर परिषद चुनाव को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है.

लोहरदगा. नगर परिषद चुनाव को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. इसी कड़ी में प्रत्याशी पावन एक्का ने अपने समर्थकों के साथ जनसभा आयोजित कर लोगों से समर्थन की अपील की. जनसभा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहीं. उन्होंने कहा कि मैं यहां नेता नहीं, बेटा बनकर आपकी सेवा करुंगा. मैं हमेशा उपलब्ध रहता हूं और मैं समाज सेवा को अपना लक्ष्य बना लिया है. आपकी समस्याओं का समाधान करना मेरा दायित्व है. आप मुझे सेवा का मौका दें. पावन एक्का ने कहा कि वे नगर परिषद क्षेत्र के समुचित विकास, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार, पेयजल समस्या के समाधान और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं. उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि इस बार वे उनके चुनाव चिन्ह छड़ी छाप पर मुहर लगाकर उन्हें विजयी बनायें. उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का कार्य करेंगे. सांसद के बयान की निंदा की लोहरदगा.भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह ने लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत के द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदर्भ में सोशल मीडिया के माध्यम से दिये गये बयानों की निंदा की है.उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सांसद द्वारा कायर, डरपोक जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जाना उनके राजनीतिक स्तर तथा एक कमजोर मानसिकता को ही दर्शा रहा है. ओम प्रकाश सिंह ने कहा है कि स्थानीय सांसद को सकारात्मक राजनीति तथा क्षेत्र के विकास की चिंता होनी चाहिए, सिर्फ राजनीतिक चमकाने से लोहरदगा क्षेत्र नहीं चमकेगा, बल्कि विकास तथा रचनात्मक दृष्टिकोण से ही एक सच्चे जनप्रतिनिधि की भूमिका में सफल हुआ जा सकता है. भाजपा नेता ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश चौमुखी प्रगति के पथ पर है. रक्षा, कृषि उद्योग जैसे क्षेत्र में देश अग्रणी देशों की श्रेणी में शुमार हो रहा है. सांसद का बयान सिर्फ और सिर्फ अपने आलाकमान को प्रभावित करने वाला है.आमजन इससे कतई भ्रमित नहीं होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >