उमंग व उत्साह के साथ मनाया गया रंगों का पर्व होली

उमंग व उत्साह के साथ मनाया गया रंगों का पर्व होली

सेन्हा़ उमंग और उत्साह के साथ प्रखंड क्षेत्र में रंगों का पर्व होली मनाया गया. इस मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर तथा बनाये गये विभिन्न पकवानों को खिलाकर होली की बधाई और शुभकामना दी. इस मौके पर प्रखंड मुख्यालय के अलावे प्रखंड क्षेत्र के सभी गांवों में होली काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस मौके पर कई जगह पर मटकाफोड़ का आयोजन किया गया़ जबकि कई गांवों में ढोल-नगाड़ा और मांदर की थाप में लोग फगुवा गीत पर नाचते-थिरकते व झूमते हुए होली का त्योहार मनाये. मंदिरों में भजन- कीर्तन करने के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. गाजे-बाजे के साथ प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में बड़े, बुजुर्ग और युवाओं की अलग-अलग टोली होली खेलते देखने को मिली. होली के अवसर पर मिट, मुर्गा और शराब की जम कर बिक्री हुई. शाम में लोग एक-दूसरे के घर गये और अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी़ इस दौरान लोगों ने पकवानों का आनंद लिया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >