19 को सिद्धिदात्री दुर्गा मंदिर में मनाया जायेगा हिंदू नववर्ष

19 को सिद्धिदात्री दुर्गा मंदिर में मनाया जायेगा हिंदू नववर्ष

लोहरदगा़ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से आगामी हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह कार्यक्रम 19 मार्च, गुरुवार को सुबह नौ बजे स्थानीय वीर शिवाजी चौक स्थित सिद्धिदात्री दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित होगा. धार्मिक अनुष्ठान होंगे आयोजित : इस अवसर पर भगवा ध्वज पूजन, भारत माता की आरती तथा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जायेगा. कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण भी किया जायेगा. आयोजन को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं. कई गणमान्य लोग होंगे शामिल : कार्यक्रम में नव निर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव, भाजपा युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय पंकज और युवा भाजपा जिलाध्यक्ष बाल्मीकि कुमार, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष रितेश कुमार, बजरंग दल संयोजक पवन प्रजापति, केंद्रीय महावीर मंडल के अध्यक्ष विपुल तामेड़ा और केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष लकड़ा समेत कई गणमान्य लोग शामिल होंगे. आयोजन को सफल बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी, सदस्य तथा जिले के सनातनी युवा और गणमान्य लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की जा रही है. इसके लिए शहर में संपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >