छोटा अंबेरा में पशु चिकित्सा शिविर में 639 पशुओं की हुई स्वास्थ्य जांच

छोटा अंबेरा में पशु चिकित्सा शिविर में 639 पशुओं की हुई स्वास्थ्य जांच

भंडरा़ प्रखंड की उदरंगी पंचायत अंतर्गत छोटा अंबेरा गांव में विशेष पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 28 पशुपालकों के कुल 639 पशुओं की स्वास्थ्य जांच की गयी. इस शिविर का संचालन भंडरा बीएएचओ डॉ मनोज कुमार और डॉ लक्ष्मण मुर्मू ने संयुक्त रूप से किया. उनके साथ तकनीकी सहायक अबू तालिब अंसारी और इमरान भी उपस्थित थे. शिविर के दौरान विशेषज्ञों ने पशुओं की बारीकी से जांच की और उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध करायी. पशुपालकों को पशु पोषण, कृमि नियंत्रण, त्वचा रोगों से बचाव, गर्भ जांच और प्रजनन संबंधी समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. डॉ मनोज कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को जागरूक करना अनिवार्य है, ताकि पशु स्वस्थ रहें और उनकी आय में वृद्धि हो सके. पशुपालकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से उन्हें घर के पास ही विशेषज्ञों की सलाह और उपचार मिल जाता है. ग्रामीणों ने भविष्य में भी इस तरह के आयोजन नियमित रूप से कराने की मांग की. भारत की जीत पर जमकर हुई आतिशबाजी, युवाओं ने मनाया जश्न

कुड़ू़ विश्वकप के क्वालीफाई मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 61 रनों से हराकर सुपर आठ के लिए क्वालीफाई कर लिया. भारतीय टीम के विजयी होने पर कुड़ू में देर रात युवाओं ने जुलूस निकालते हुए जमकर जश्न मनाया. बताया जाता है कि पाकिस्तानी टीम के हर विकेट गिरने पर आतिशबाजी हो रही थी. पाकिस्तान के अंतिम विकेट गिरते ही युवाओं की टोली झुम उठी व जमकर आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाया. मौके पर युवाओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >