घर-घर पहुंचीं मुखिया और जल सहिया, लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश; सूखा-गीला कचरा अलग रखने की अपील

स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोहरदग्गा के चट्टी चौक में घर-घर जाकर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया. मुखिया और जल सहियाओं ने लोगों को सूखा और गीला कचरा अलग-अलग करने के लिए प्रेरित किया, जिससे गांव को बीमारी मुक्त बनाने का संदेश दिया गया.

भंडरा,लोहरदग्गा: स्वच्छ भारत मिशन के तहत चट्टी चौक में डोर-टू-डोर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान का नेतृत्व जमगाई पंचायत की मुखिया धनेश्वरी उरांव, बड़ागाई पंचायत की मुखिया कइली उरांव और पेयजल व स्वच्छता विभाग की प्रखंड समन्वयक प्रभा कुमारी ने किया. इस दौरान प्रखंड की सभी जल सहियाएं भी मौजूद रहीं.

सभी ने मिलकर चट्टी चौक में लोगों के घर-घर जाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और साफ-सफाई का संदेश दिया. अभियान के तहत सड़कों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई भी की गई.

सूखा और गीला कचरा अलग-अलग करने की अपील

मौके पर प्रखंड समन्वयक प्रभा कुमारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ गांव बनाने के लिए सबसे पहले हमें अपने घर से शुरुआत करनी होगी. उन्होंने कहा कि सूखे कचरे को जाली में और गीले कचरे को नादेप में डालें. कचरे को इधर-उधर न फेंकें. सूखा और गीला कचरा अलग-अलग करके ही दें, ताकि उसका सही तरीके से निपटान हो सके.

उन्होंने आगे कहा कि अगर हर घर अपने स्तर पर कचरे का प्रबंधन शुरू कर दे, तो पूरे गांव को साफ-सुथरा और बीमारी मुक्त बनाया जा सकता है.

जमगाई और बड़ागाई की मुखिया ने भी लोगों से अपील की कि वे अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखें और जल सहियाओं का सहयोग करें. उन्होंने कहा कि स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.

इस अभियान में बड़ी संख्या में जल सहियाएं शामिल हुईं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शुभम राय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >